LIC जीवन लाभ (टेबल संख्या 936)

LIC जीवन लाभ (टेबल संख्या 936) एक सीमीत प्रीमियम एंडोमेंट प्लान है जिसमे प्रिमियम भुगतान की अवधि (Premium Paying Term) पालिसी अवधि (Policy Term) से कम होती है. जैसे 16 साल परिपक्वता राशि (Maturity) वाले प्लान के लिए प्रीमियम देने की अवधि 10 वर्ष है. यह योजना एक बचत और बीमा का शानदार मिश्रण है जिमसे परिपक्वता राशि, बीमा धन (Sum Assured) + बोनस + अंतिम अतिरिक्त बोनस (FAB) के योग के बराबर होती है. यह पालिसी एक उदाहरण के साथ समझायी गयी है.

मुख्य विशेषताएं

  • अधिक बोनस आकर्षित करने वाला प्लान
  • प्रीमियम भुगतान की अवधि परिपक्वता की अवधि से कम
  • बच्चों की शिक्षा तथा शादी के लिए आदर्श योजना
  • दुर्घटना तथा टर्म राइडर सम्बन्धित लाभों का चुनाव करने का विकल्प
  • पेड प्रीमियम को 80C के अंतर्गत आयकर से छुट
  • परिपक्वता राशि (Maturity) 10 (10D) के अंतर्गत आयकर मुक्त

प्लान के लिय योग्यता एवं अन्य बिवरण

प्रवेश की न्यूनतम उम्र8 वर्ष ( पूर्ण)
प्रवेश की अधिकतम उम्र59 वर्ष 16 वर्ष पालिसी अवधि के लिए
54 वर्ष 21 वर्ष पालिसी अवधि के लिए
50 वर्ष 25 वर्ष पालिसी अवधि के लिए

प्रीमियम भुगतानवार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही, मासिक

पालिसी की अवधि (प्रीमियम भुगतान की अवधि)16(10), 21(15), 25(16)
बीमा राशि (Sum Assured)200000 से उपर ( 10000 के गुणक में)
प्रीमियम भुगतान विधि (mode) छुट2% वार्षिक एवं 1% अर्धवार्षिक प्रीमियम पर
कर्ज (Loan)3 बर्ष चलाने के बाद
अभायर्पण (Surrender)3 बर्ष चलाने के बाद

परिपक्वता (Maturity) लाभ

परिपक्वता के समय अर्थात् पालिसी अवधि पूरा होने पर, इस पालिसी की परिपक्वता राशि (maturity), बीमा राशि (Sum Assured), साधारण प्रत्यावर्ती बोनस (Bonus) व अंतिम अतरिक्त बोनस (FAB) के योग के बराबर होती है.

मृत्यु होने पर

पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर पालिसी धारक के नामित व्यक्ति (Nominee) को बीमा राशि (Sum Assured) तथा मृत्यु के वर्ष तक का जमा हुआ बोनस मृत्यु दावा (Death Claim) के रूप मे देय होगा. अगर पालिसी धारक ने दुर्घटना लाभ राइडर (Accidental Dealth Rider) लिया है तो दुर्घटना से मृत्यु की दशा में अतिरिक्त बीमा राशि देय होता है.

एलआईसी जीवन लाभ (टेबल संख्या 936) का एक उधाहरण


जीवन लाभ योजना को समझने के लिए निम्नलिखित उधाहरण लिया गया.

बीमा राशि (रू)12,00,000
उम्र (वर्ष)29
पालिसी अवधि (वर्ष)25
प्रिमियम भुगतान की अवधि (वर्ष)16
पालिसी लेने का वर्ष :2016
वार्षिक प्रीमियम (रू)54,385
कुल पेय प्रीमियम (लगभग)(रू)8,70,160






इसलिए, उपरोक्त उदाहरण के अनुसार, पालिसी होल्डर को 16 वर्षों (प्रीमियम भुगतान अवधि) तक Rs. 54,385 प्रतिवर्ष देना होगा। 25 वर्ष (पालिसी अवधि) पूर्ण होने के बाद इस प्लान से सम्बंधित लाभ (परिपक्वता और वर्ष-वार मृत्यु लाभ ) का विवरण नीचे दिया गया है। यह विवरण 2015-16 बोनस रेट (नवीनतम) के अनुसार दिया गया है। 



परिपक्वता (maturity) विवरण

यदि पालिसी होल्डर 25 वर्षों तक जीवित रहता है तो परिपक्वता (बीमा धन+बोनस+ FAB) निम्नानुसार होगा–

परिपक्वता वर्षपरिपक्वता के समय उम्रकुल पेय प्रीमियम (लगभग)परिपक्वता राशि (लगभग)
2041548701603240000

वर्ष-वार मृत्यु लाभ विवरण

पालिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर (25 वर्ष से पूर्व) बीमा धन+ बोनस+ FAB (सामान्य जीवन बीमा) नामांकित व्यक्ति को दिया जायेगा। दुर्घटना मे मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को बीमा धन+ बोनस+अंतिम अतिरिक्त बोनस के साथ- साथ बीमा धन के बराबर अतिरिक्त धनराशि (दुर्घटना जीवन बीमा) दिया जायेगा। वर्ष अनुसार तथा उम्र अनुसार सामान्य जीवन बीमा और दुर्घटना जीवन बीमा नीचे दिए गए तालिका होगा.

नीचे दिए गए तालिका को कैसे समझें-

मान लिजिये कि दुर्भाग्यवश पालिसी होल्डर की मृत्यु 2027 (40 वर्ष उम्र) मे हो जाती है तो उस समय तक प्रीमियम की राशि Rs.6,52,620 हो चुकी होगी और सामान्य मृत्यु की दशा मे नामांकित व्यक्ति को Rs.19,20,000 धन राशि मिलेगी और दुर्घटना मे मृत्यु की दशा मे नामांकित व्यक्ति को Death Claim के रूप मे Rs.31,00,000 धन राशि मिलेगी तथा पालिसी बंद हो जाएगी।

वर्षउम्रकुल प्रीमियम पेयसाधारण मृत्यू लाभ (लगभग)दुर्घंटना मृत्यू लाभ (लगभग)
2016295438512600002460000
20173010877013200002520000
20183116315513800002580000
20193221754014400002640000
20203327192515000002700000
20213432631015600002760000
20223538069516200002820000
20233643508016800002880000
20243748946517400002940000
20253854385018000003000000
20263959823518600003060000
20274065262019200003120000
20284170700519800003180000
20294276139020400003240000
20304381577521360003336000
20314487016022020003402000
203245--22740003474000
203346--23460003546000
203447--24480003648000
203548--25200003720000
203649--26400003840000
203750--27840003984000
203851--29400004140000
203952--30600004260000
204053--32400004440000

उपरोक्त उदाहरण को सिर्फ समझाने के उद्देश्य से ही बनाया गया है। अंतिम घोषणा के अनुसार Rs.50 प्रति हजार बीमा धन को बोनस रेट तथा Rs.450 प्रति हजार बीमा धन को FAB रेट के रूप मे लिया गया है। अधिक जानकारी के लिए LIC Website पर जाएं या किसी अन्य जानकारी के लिए नीचे बाक्स मे लिखें।

Comments

Popular posts from this blog

Jeevan labh